फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पत्नी ने आने से किया इंकार तो फंदा लगाकर दे दी जान

पत्नी ने आने से किया इंकार तो फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 27 May 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने आने से किया इंकार तो फंदा लगाकर दे दी जान
तिलहर (शाहजहांपुर)। पत्नी के मायके से न आने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। चार दिन पहले ही युवक छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिरहाना निवासी सचिन (26) का विवाह कांट थाना क्षेत्र में हुआ था। उसकी पत्नी अपने मायके के समीप ही एक स्कूल में संविदा पर कार्य करती है। इसी वजह से वह अधिकतर मायके में ही रहती है। उसके 3 वर्ष का एक पुत्र भी है। सचिन बरेली मोड़ के समीप एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। सचिन के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि सचिन चार दिन पहले नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था। पत्नी से छुट्टियों में घर आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं आई। धर्मेंद्र का कहना है कि रविवार की रात करीब पौने नौ बजे सचिन घर से बाहर निकला और गांव के आगे जाकर आम के बाग में बहन के दुपट्टे से गले में फंदा डालकर लटक गया। धर्मेंद्र ने बताया कि रात 10 बजे वह अपने खेत पर चल रहे पानी को देखने जा रहा था तभी उसने सचिन को पेड़ पर लटकते देखा। घर वालों को सूचित किया। सचिन को पेड़ से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल संजय राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार की ओर से सचिन द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना थाने पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed