फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फरार चल रहे आरोपी को भेजा जेल

फरार चल रहे आरोपी को भेजा जेल

Thu, 23 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
फरार चल रहे आरोपी को भेजा जेल
बंडा (शाहजहांपुर)। दो अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा है। एक व्यक्ति 14 माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गांव बरीबरा निवासी राम चरण के खिलाफ 11 मार्च 2018 में धारा 336 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रामचरण इसके बाद से फरार हो गया था। कोर्ट से कुर्की वारंट जारी होने और कुर्की की कार्रवाई होने के बाद भी वह न तो पुलिस के हत्थे चढ़ा और न ही उसने कोर्ट में सरेंडर किया। सूचना पर बुधवार को रामचरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उधर बंडा के गांव लुहिची में चार मार्च 2002 को होली के दिन गांव में ही सिलाई करने की दुकान करने वाले धर्मपाल की हत्या कर दी गई थी। जिसमें गांव के ही सियाराम और उनके भतीजे अजय पाल उर्फ छोटे, नेतराम उर्फ पप्पू को नामजद किया गया था। मुकदमा चलने के दौरान कोर्ट से तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस कारण हत्यारोपी जेल से बाहर थे। हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। मुकदमा चलने के दौरान सियाराम की मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने अजयपाल और नेतराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed