{"_id":"5ce5933ebdec2207410e742b","slug":"155854936216-shahjahanpur-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दूसरी शादी करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के दूसरी शादी करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई और दो गवाहों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुवायां के गांव बनिगवां निवासी जसवीर कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी तीन जनवरी 16 को खुटार के गांव पुरेना निवासी अमरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसके एक ढाई साल की पुत्री भी है। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और सास, ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे और कहीं भी शिकायत करने पर पुत्री को मार देने की धमकी देने लगे। 11 मई 19 को वह मायके गांव बनिगवां गई थी। 20 मई को उसे एक नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें पति के दूसरी शादी करने की सूचना दी गई थी।
नोटिस मिलने पर वह अपने भाइयों के साथ पुवायां में रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची तो पता चला कि सात मई 19 को पंजाब प्रांत में जनपद कपूरथला के गांव लौकीहट्टा की जसवीर कौर से उसके पति ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी में पुरेना के मलकीत सिंह, कुर्रैया खानपुर के वलकीत सिंह ने गवाही दी है। दूसरी शादी कराने में पति के अलावा ससुर मलकीत सिंह, सास रजविंदर कौर, ननद बलविंदर कौर, ननदोई राजपाल का भी हाथ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।