फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सदर कोतवाली में नेपाली युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन

सदर कोतवाली में नेपाली युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन

Sun, 17 Mar 2019 07:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली में नेपाली युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली में रविवार दोपहर एक नेपाली युवक ने ब्लेड से गर्दन काट ली। खून से लथपथ उसे देख पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर सरकारी से गाड़ी से लेकर उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसे मानसिक मंदित बता रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे लगभग 42 वर्षीय नेपाली युवक सदर कोतवाली पहुंचा और बोला कि उसका मोबाइल गुम हो गया है। इस पर ड्यूटी पर मौजूद मुंशी ने कहा कि प्रार्थनापत्र लिखवाकर ले आओ। इसके बाद वह कार्यालय के अंदर से निकला और कुछ देर खड़े रहने के बाद शौचालय की तरफ पहुंच गया और वहां उसने गर्दन पर ब्लेड मार लिया और शोर मचाते हुए बाहर निकला। उसे खून से लथपथ देख सदर कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह भी आ गए और तत्काल उसे सरकारी गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस के नाम पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन थापा बताया। रहने का पता पूछने पर कभी गोवा, तो कभी पंजाब मेल बोल रहा था। काफी पूछने के बाद भी वह अपने घर का सही पता नहीं बता पाया। मीडिया वालों को भी उसने सही पता नहीं बताया। डॉ. अनुराग पाराशर के मुताबिक ब्लेड से उसकी गर्दन की खाल कट गई है, यदि थोड़ा गहराई से ब्लेड लगता तो हालत गंभीर हो जाती। वहीं कोतवाल किरनपाल का कहना है कि नेपाली युवक कोतवाली गेट पर खड़ा था, अचानक ब्लेड मार लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के फूले हाथपांव
नेपाली युवक जिला अस्पताल में बमुश्किल पट्टी बंधवाने के बाद कुछ देर स्ट्रेचर पर बैठे-बैठे अचानक उठकर ट्रामा सेंटर से बाहर चल दिया। पुलिस भी उसके पीछे दौड़ी और उसे रोक लिया। पुलिस उसे दोबारा स्ट्रेचर पर ले जाने की बात कह रही थी, लेकिन वह कभी मोबाइल अस्पताल में छूट जाने की बात कह रहा था तो कभी कह रहा था कि उसे कुछ लोग ब्लेड मार रहे हैं। उसकी इस हरकत देख पुलिस के भी हाथपांव फूल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागज पर लिखा अर्जुन थापा
मुंह से जब वह नाम पता नहीं बता रहा था, तब उससे कागज पर नाम-पता लिखने को कहा, इस पर उसने कागज पर अर्जुन थापा और पनजम मेल लिखा। इसके आगे कुछ नहीं लिखा। इस वजह से उसका सही पता नहीं मिल पाया।


नेपाली युवक सदर कोतवाली किस काम को लेकर पहुंचा, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि नेपाली युवक मानसिक मंदित बताया जा रहा है, फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed