फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में बाइक सवार की मौत, चार लोग घायल

हादसों में बाइक सवार की मौत, चार लोग घायल

Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
हादसों में बाइक सवार की मौत, चार लोग घायल
निगोही (शाहजहांपुर)। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को जिला अस्पताल और एक को फर्रुखाबाद अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियोँ के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

निगोही में बीसलपुर रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव मिश्रीपुर के पास बालाजी मंदिर के सामने बोलेरो ने पीछे से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के शरीर पर पीली टी शर्ट फुल शर्ट और क्रीम कलर की पैंट है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। इधर, सोमवार शाम एक टेंपो रोजा में नेव इंस्टीट्यूट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। दोनों वाहनों की भिड़ंत होने पर टेंपो में सवार चौक कोतवाली के मोहल्ला चारखंभा निवासी 38 वर्षीय मोईनुद्दीन, मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव महमंदपुर-ताजपुर निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, अल्हागंज के गांव हुल्लापुर निवासी जयपाल का 14 वर्षीय पुत्र शिवम साइकिल से हुल्लापुर चौराहे पर घरेलू सामान खरीदने आया था। सामान खरीद कर वह घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। गांव के ही सुनील यादव ने पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजन फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस 108 उपलब्ध नहीं हो पाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed