फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फेसबुक पर भारतीय झंडे का अपमान, रिपोर्ट दर्ज

फेसबुक पर भारतीय झंडे का अपमान, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर भारतीय झंडे का अपमान, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की शहादत को लेकर लोगों के गुस्से के बीच इस्लामियां इंटर कॉलेज के एक छात्र ने फेसबुक पर भारतीय झंडे का अपमान कर माहौल खराब करने की कोशिश कर दी। हालांकि, बाद में उसने यह पोस्ट डिलीट कर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी ती तलाश शुरू कर दी है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जिस फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई वह फेक एकाउंट है या ओरिजनल है। मामले को लेकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहम्मद फरमान खान नाम से एकाउंट है। इस एकाउंट की वॉल पर शुक्रवार को एक फोटो पोस्ट की गई। इस फोटो में भारतीय झंडे को कुछ लोग जलाते हुए दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ मोहम्मद फरमान खान ने दो बार हिंदुस्तान मुर्दाबाद भी लिखा है। इस पोस्ट पर लोगों की नजर गई तो गुस्सा दौड़ गई। विपिन पांडेय, विवेक शर्मा, महादेव शंखाधार समेत कई एकाउंट से पोस्ट पर कड़े शब्दों में आपत्ति की गई। पुलवामा हमले के बीच इस तरह की पोस्ट के लिए कई लोगों ने गुस्सा भी जताया। शनिवार को मामला सुर्खियों में आ गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के राजेश अवस्थी, हरीश प्रजापति, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र पटवा, सौरभ सोमवंशी, अजय पटवा, अमित कुमार, अवनपीश कुमार, अमर सिंह समेत दर्जनों लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय छात्र परिषद के पवन मिश्रा ने चौक कोतवाली में तहरीर दी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सईद खां फलाही ने भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिस फेसबुक एकाउंट से भारतीय ध्वज का अपमान करने वाली पोस्ट की गई वह मोहम्मद फरमान खान नाम से है। एकाउंट के हिसाब से आरोपी इंस्लामियां इंटर कॉलेज का छात्र है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जरूरत होने पर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपाल सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed