{"_id":"5c5346fbbdec22108404bdc3","slug":"151548961531-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
जैतीपुर (शाहजहां्पुर)। गांव बझेड़ा भगवानपुर में पेट्रोल पंप के पीछे नाले के अंदर पानी में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय सलामत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी इंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकालवाया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सलामत का शव अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत बताई गई है।
गांव बझेड़ा-भगवानपुर निवासी 45 वर्षीय सलामत पुत्र सुल्तान बुधवार रात आठ बजे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ घूमने जाने की बात कहकर गए थे। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नही चला। सुबह ग्रामीण शौच करने गए, तो पेट्रोल पंप के पास बने नाले में सलामत का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सलामत की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। सलामत के पांच बेटे इमरान, फारूक, सौदान, शवाब व अली हैं। इसमें एक बेटे की शादी हो चुकी है। वह दिल्ली में रहते हैं। सलामत की पत्नी उसे पहले ही छोड़ कर चली गई थीं। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जैसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सलामत मेहनत मजदूरी करते थे।