{"_id":"5bb50ae8867a557ed43188d3","slug":"151538591464-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान
गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला शव
परिजन बोले कर्ज से थे परेशान, इसलिए कर ली खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/कांट। थाना कांट क्षेत्र के गांव जरावन में वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन बैंक कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस मानसिक तनाव को मौत का कारण बता रही है।
गांव जरावन निवासी 60 वर्षीय नरसिंह बुधवार सुबह खेत पर शौच जाने की बात कहकर निकल गए और गांव के बाहर गले में रस्सी से फंदा बनाकर आम के पेड़ पर लटक गए। सुबह लगभग छह बजे गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने नरसिंह को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामे की कार्रवाई पूूरी कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के सभी बच्चे शादीशुदा हैं। नरसिंह की पत्नी द्रौपदी की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। नरसिंह की खुदकुशी की वजह पर पुलिस का कहना है कि पहले पत्नी और फिर बेटे की मौत की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। संभव है कि इसी वजह से नरसिंह ने खुदकुशी कर ली।
नोटिस कब मिला, जानकारी नहीं
मृतक के बेटे जयदीप ने बताया कि उसके पिता ने पांच साल पहले एक लाख रुपये का लोन लिया था, समय से अदायगी नहीं हो पाने से बैंक ने नोटिस जारी कर दिया, जब बेटे से नोटिस बैंक से जारी होने व घर पर पहुंचने की तिथि की जानकारी ली तो वह इसके बारे में कुछ नहीं बता पाया। यही बात मृतक के मौसेरे भाई हरनाम सिंह यादव भी बता रहे थे।
विज्ञापन
मृतक के नाम लगभग 15 बीघा जमीन है, अभी डेढ़ माह पहले बैक से लोन लिया था, इसकी रिकवरी के लिए बैंक से नोटिस का कोई मतलब नहीं है। पहले जो लोन लिया था, वह कर्ज माफी योजना में माफ हो गया, इसके बाद दोबारा लोन लिया था। हो सकता है कि पत्नी और बेटे की मौत की वजह से मानसिक तौर पर परेशान रहते हों , फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कांट