फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बेटे ने पिटाई कर मां को घर से निकाला

बेटे ने पिटाई कर मां को घर से निकाला

Sun, 15 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने पिटाई कर मां को घर से निकाला
बेटे ने पिटाई कर मां को घर से निकाला
विज्ञापन

पुत्रवधू ने भी किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज
फर्जी तरह से जमीन भी करा ली अपने नाम
फोटो-21
अमर उजाला ब्यूरो।
सिंधौली। पति की मौत के बाद इकलौते बेटे ने पहले तो जालसाजी करके पांच बीघा जमीन अपने नाम करवा ली, फिर पिटाई कर मां को घर से निकाल दिया। पीड़ित मां ने मामले की तहरीर देकर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव सिमरिया लक्ष्मीपुर निवासी कुसुमा देवी के पति रामकिशुन की मौत तीन माह पहले डूबने से हो गई थी। इसके बाद से ही उनका इकलौता बेटा सर्वेश और बहू सुनीता उन्हें परेशान करने लगे। इससे पहले भी कई बार मारा पीटा तब वह रिश्तेदारी में चली गई। कुसुमा देवी ने बताया कि रविवार को वह गांव में घर पर आई, तो बेटा सर्वेश और बहू सुनीता ने उसे जमकर डंडों से पीटा और एक झोले में सामान भरकर गांव के बाहर छोड़ दिया। यह भी कहा कि अगर दोबारा गांव में भी घुसी तो तुम्हारी लाश ही दिखेगी। यहां परेशान कुसमा ने सिंधौली थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। कुसुमा ने यह भी बताया कि उसके पति के मरने के बाद उसकी पांच बीघा जमीन की वसीयत भी बेटे ने उनका फर्जी आधार कार्ड लगाकर अपने नाम करवा ली और उसको रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है। मां के साथ बेटे के इस व्यवहार मौजूद लोग भी उस कलियुगी बेटे को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed