{"_id":"5a12d86f4f1c1b6f548be3fa","slug":"151511184495-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। रविवार दोपहर से गायब एक अधेड़ की लाश नगर के एक तालाब में पड़ी पायी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
नगर के मोहल्ला परशुराम नगर निवासी 50 वर्षीय सर्वेश अग्निहोत्री छह माह से अपनी मां उर्मिला देवी के साथी कांशीराम कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार दोपहर को वह घर से बाहर गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। मां उर्मिला देवी ने परशुरामनगर में रह रहे परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी, तो उनकी तलाश की गई। फिर भी उनका पता नहीं चला।
सोमवार सुबह लोगों ने मोहल्ला कुरगंजा में फायर स्टेशन के पास शव को उतराते देखा। चर्चा हुई तो सर्वेश की मां और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के भाई राजेश अग्निहोत्री ने भाई की हत्या की आशंका जतायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाने पर वह आगे की कार्रवाई करेंगे। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सर्वेश की मौत से मां उर्मिला देवी का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मां तक नहीं पहुंच पाई बेटे की रोटी
पुवायां। मां का सहारा बना सर्वेश अग्निहोत्री मां के लिए पन्नी में सब्जी पूड़ी लेकर घर जा रहा था, लेकिन वह रोटी लेकर मां तक नहीं पहुंच सका। मां पूरी रात बेटे का इंतजार करती रही, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि सर्वेश अब कभी भी उसके लिए रोटी नहीं लाएगा।
मृतक सर्वेश अग्निहोत्री के परिवार के लोग पुवायां के मोहल्ला परशुराम नगर में रहते हैं। सर्वेश भी परिवार के साथ ही रहता था, लेकिन बाद में वह मां उर्मिला देवी के साथ पुवायां में ही कांशीराम कॉलोनी में रहने लगा। परिवार के अन्य लोग भी उर्मिला देवी का ख्याल रखते थे, लेकिन सर्वेश मां के साथ रहने के कारण उनके ज्यादा करीब था और मां के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करता था।
सोमवार को बरामद सर्वेश के शव में एक हाथ में पन्नी फंसी मिली है। पन्नी में सब्जी पूड़ी रखी थी। उसकी जेब में 22 रुपये भी मिले हैं। समझा जाता है कि सर्वेश मां के लिए खाना लेकर घर जा रहा था। इस बीच कोई हादसा होने से उसकी जान चली गई। सर्वेश की मौत से मां उर्मिला देवी के करुण क्रंदन से मौके पर मौजूद तमाम लोगों की आंखें नम हो गई। लोगों ने उन्हें बमुश्किल शांत किया।