{"_id":"59f8b0294f1c1b9f678b847b","slug":"151509470249-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे ने खाया जहर, बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे ने खाया जहर, बेटे की मौत
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जहर खाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/जलालाबाद। रोजाना शराब पीने की कलह में मां और बेटे के बीच मंगलवार को विवाद के बाद बेटे ने मां को धोखे से जहरीला पदार्थ दे दिया और फिर खुद खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। हालांकि मां की हालत में सुधार है।
मृतक 28 वर्षीय देवेंद्र यादव जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव झरहरहरिपुर का रहने वाला था। वह कल्यान उर्फ कल्लू के तीन बेटों और दो बेटियों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था और दूध ढोने वाली गाड़ी पर चालक था। पिता कल्यान के मुताबिक, देवेंद्र रोजाना शराब पीकर घर में हंगामा करता था। सोमवार रात देवेंद्र जब घर लौटा तो शराब के नशे में था, आते ही उसने घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया। शराब पीकर कलह करने के विरोध पर मां से खूब झगड़ा। कुछ देर झगड़ने के बाद मामला शांत हो गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद देवेंद्र ने पहले मां गुड्डी देवी को कोई जहरीली चीज खिला दी। इसके बाद उसने खुद भी खा लिया। रात लगभग 10 बजे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों को रात लगभग 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मां की हालत में तो सुधार हो गया लेकिन देवेंद्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उसने मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।