{"_id":"5953a98f4f1c1b246f8b4802","slug":"151498655119-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही किशोरी
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक युवक को रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि एक युवक पूरे मामले में पर्दे के पीछे रहकर रुपये वसूलने में डटा है। उधर, पीड़ित बदनामी के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने से कतरा रहा है। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
नगर निवासी एक युवक के अनुसार पांच दिन पूर्व उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। लड़की ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। कारण पूछने पर फोन काट दिया गया। उसके बाद लड़की युवक के मोबाइल पर लगातार कॉल करती रही। सोमवार को लड़की ने युवक से पांच हजार रुपये की मांग कर दी। रुपये नहीं देने पर रेप के आरोप में फंसा देने की धमकी दी गई। परेशान युवक ने अपने परिवारवालों और दोस्तों को मामले की जानकारी दी। लड़की के नंबर पर कॉॅल कर उससे झूठा आरोप लगाने की बाबत पूछा तो उसने फोन काट दिया।
युवक ने बताया कि बदनामी के डर से उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। युवक के अनुसार उसने लड़की के बारे में पता लगा लिया है। आरोप है कि पुवायां के ही एक युवक ने उससे रुपये ऐंठने के लिए लड़की का सहारा लिया है।