फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The atmosphere heated up due to pressure to open the tender at night.

Deoria News: चार करोड़ रुपये का टेंडर रात में ही खुलवाने के दबाव पर गरमाया माहाैल

Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere heated up due to pressure to open the tender at night.
बघौचघाट। पथरदेवा नगर पंचायत में करीब चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर को लेकर उठा विवाद अगले दिन भी चर्चा में रहा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, जल निकासी समेत अन्य योजनाओं के तहत सड़क, नाली और पथ प्रकाश के कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के दौरान नियमों के अनुसार कार्रवाई को लेकर अधिशासी अधिकारी और ठेकेदारों के बीच खींचतान की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग रात में ही टेंडर खुलवाकर आदेश की प्रति लेने का दबाव बना रहे थे, जबकि ईओ नियमानुसार दिन में प्रक्रिया पूरी कराने पर अड़े थे। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम से विवाद बढ़ने लगा।
विज्ञापन

आधी रात को हुए घटनाक्रम के बाद पथरदेवा से तरकुलवा तक मामले की चर्चा होती रही। अन्य नगर पंचायतों में भी टेंडर प्रक्रिया को लेकर ऐसी स्थिति बनने की बातें सामने आ रही हैं। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed