{"_id":"5936b11c4f1c1b02408b45bb","slug":"14967565231110-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालक पर 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसेवा केंद्र संचालक पर 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। एक महिला ने जनसेवा केन्द्र संचालक पर प्रधानमंत्री आवास के योजना के तहत खाते में आई धनराशि में से दस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत एसडीएम को पत्र भेज कर की गई है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव बझेड़ा महुआडांडी निवासी राजीव की पत्नी पुष्पा ने एसडीएम पद्म सिंह को दिए गए पत्र में बताया कि उसने एक जनसेवा केंद्र के जरिये अपना खाता एसबीआई में खुलवाया था। उसके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की पहली किस्त के सत्तर हजार रुपये खाते में आए थे। वह जनसेवा केंद्र के माध्यम से बैंक खाते में आई सत्तर हजार की रकम में से दस हजार रुपये निकालने गईं तो केंद्र संचालक ने कनेक्टिविटी नहीं होने की बात कहते हुए उसका फार्म व किताब अपने पास रख ली। उससे अगले दिन आने को कहा। आरोप है कि मंगलवार को जब वह अपना भुगतान लेने केंद्र पर गई तो संचालक ने उसे यह कहते हुए वापस कर दिया कि वह तो अपना भुगतान सोमवार को ही ले गई थी।