{"_id":"59354ebc4f1c1b53508b4568","slug":"149666580116-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दहेज की खातिर घर से निकाल दी गई विवाहिता को अब ससुरालियों से जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बदायूं निवासी रीतिका शंखधार ने बताया कि पुवायां के मोहल्ला परशुराम निवासी उसके पति धीरज शर्मा व उसके घरवालों ने उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 23 मार्च को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि 31 मार्च 2016 को शादी होने के बाद उसे एक दिन भी ससुराल वालों ने चैन से नहीं दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण उन लोगों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां दिव्यांग है। भाई-बहन छोटे हैं। इसलिए ससुरालियों की मांग पूरी कर पाने में उनका परिवार सक्षम नहीं है। यह जानते हुए भी उन लोगों ने उसे और दहेज न मिलने पर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने ससुराल वालों से अपनी जान को खतरा बताया है।