{"_id":"5cd9621fbdec220726686ba5","slug":"141557750303-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदपुरम, खलील शर्की में हुईं चोरी की घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आनंदपुरम, खलील शर्की में हुईं चोरी की घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने आनंदपुरम कॉलोनी में नौ मार्च को विनोद शुक्ला के मकान व 24 अप्रैल को खलीलशर्की में मुस्तेहसन के मकान मेें हुईं चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए जेवर व एक तमंचा व कारतूस, दो चाकू बरामद किए हैं।
एसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शहर में हुईं चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी महेंद्रपाल के निर्देशन में चोरों की सुरागरसी कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम अपराधियों की सुरागरसी में लगी हुई थी। सोमवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस टीम ने मोहल्ला बंगश में मस्जिद के पास मोहल्ला बिजलीपुरा लाइन पार निवासी फिरोज, मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी असलम उर्फ बबलू उर्फ पीटर, थाना रोजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी मुईन उर्फ पार्टी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से चोरी किए गए दो सोने के हार, छह सोने के कंगन, सोने की चार अंगूठी, पांच नाक की कील सोने की, दो जोड़ी कान के बुंदे सोने के, चार जोड़ी पायलें, चार बिछुआ बरामद हुए। वहीं एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस व दो चाकू भी मिले हैं। पकड़ा गया असलम इन दिनों निगोही के मोहल्ला इस्लामनगर में रह रहा था। पकड़े गए लोगों ने इन दो चोरी की घटनाओं के अलावा अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटना किया जाना कबूल किया है। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।