फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लापता युवक का शव बंडा थाने के पास पड़ा मिला

लापता युवक का शव बंडा थाने के पास पड़ा मिला

Thu, 18 Apr 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव बंडा थाने के पास पड़ा मिला
बंडा (शाहजहांपुर)। सरकारी अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पुत्र मंगलवार शाम को लापता हो गया था। बुधवार सुबह कसबे के मोहल्ला रामनगर स्थित एक बाग में उसका शव पड़ा पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

प्रेम मसीह की पत्नी सुमन देवी बंडा के सरकारी अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम उनका 21 वर्षीय पुत्र शिवम अस्पताल परिसर से कहीं गायब हो गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह मोहल्ला रामनगर के कुछ लोग शौच के लिए बाहर निकले तो यूकेलिप्टिस के बाग में एक मकान के पास शिवम का शव संदिग्धावस्था में पड़ा पाया गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शिवम की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुमन देवी के तीन पुत्रों में शिवम सबसे छोटा था। शिवम की चप्पलें और बेल्ट उसके शव से अलग पड़ी मिली है। शिवम के बड़े भाई विनय कुमार ने बताया कि हालांकि शिवम को कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे, लेकिन शव से शिवम की चप्पलें व बेल्ट अलग मिलने से किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इंस्पेक्टर हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिवम के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इस वजह से विसरा संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed