{"_id":"5bcc8252bdec22174c7de631","slug":"141540129362-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में लूटा ट्रक,ड्राइवर-हेल्पर को बंधक बनाकर जैतीपुर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में लूटा ट्रक,ड्राइवर-हेल्पर को बंधक बनाकर जैतीपुर में फेंका
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में लूटा ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर को बंधक बनाकर जैतीपुर में फेंका
हापुड़ से लाखों का सामान बर्तन आदि लेकर एटा जा रहा था ट्रक
स्कार्पियो सवार सशस्त्र बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर(शाहजहांपुर)। हापुड़ के एक ट्रांसपोर्ट से सामान लेकर चले ट्रक को बदमाशों ने एटा पहुंचने से पहले लूट लिया और ड्राइवर व हेल्पर के हाथ-पैर बांधकर उन्हें दूसरे वाहन से गांव दना गौंटिया के पास गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों की मदद से दोनों बंधन मुक्त हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। घटना स्थल एटा जिले का होने के कारण दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने को एटा चले गए। ड्राइवर के अनुसार ट्रक में स्टील बर्तन, पेस्टीसाइड और स्टेशनरी आदि करीब 30 लाख का सामान भरा हुआ था।
हापुड़ के गांव बड़ौदा सियानी निवासी ड्राइवर रियाज अपने चचेेरे भाई हेल्पर जुबैर के साथ हापुड़ से सामान ट्रक में भरकर एटा के लिए चले थे। रात करीब तीन बजे एटा के नजदीक पहुंचने पर एक स्कार्पियो पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने स्कार्पियो ट्रक के आगे लगा दी। इससे ट्रक को रोकना पड़ा, इतने में स्कार्पियो से उतरे लोगों ने ट्रक में घुसकर उसे व उसके भाई को दबोच लिया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन लोगों ने तमंचा कनपटी से सटा दिया। इसके बाद उसे व उसके भाई को बदमाशों ने स्कार्पियो में डाल लिया और कुछ लोगों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उसे व भाई को यहां जैतीपुर में गांव दना गौंटिया के पास दोनों के हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह लगभग छह बजे गांव के लोग शौच को निकले तो दोनों को खेत में बंधक देखकर उनके हाथ-पैर खोले, फिर उनसे मामले की जानकारी कर यूपी 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष इंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर दोनों को थाने ले गए। जहां उनसे उनके परिवार वालों के नाम पता लेकर उन्हें कॉल करके जानकारी दी। दोपहर बाद दोनों के परिजन आ गए। जिन्हें लेकर वह लोग रिपोर्ट दर्ज कराने एटा चले गए। वहीं थानाध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि लूट की घटना जिला एटा की है और थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। ड्राइवर व हेल्पर से पूछताछ करने के बाद उनके परिवार को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।