{"_id":"5acb87e74f1c1be76b8b4949","slug":"141523288039-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो चोर गिरफ्तार
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो-09
चोरी की तीन बाइकों समेत दो चोर गिरफ्तार
दोनों से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद
बाडीगांव की ओर बेचने जा रहे थे चोरी की बाइकें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना रोजा पुलिस ने रविवार रात बाडी गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं।
एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि रात करीब 11 बजे थानाध्यक्ष जसवीर सिंह को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की गईं बाइकों का सौदा करने मठिया कॉलोनी की तरफ से बाडीगांव की तरफ जाने वाले हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ पहले से ही घेराबंदी कर दी। उन लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में दोनों से एक तमंचा दो कारतूस व एक चाकू मिला। पूछताछ में उन लोगों में एक ने अपना नाम नरवीर पासी निवासी मठिया कॉलोनी व दूसरे ने अपना नाम प्रमोद राठौर निवासी भूजिया थाना पुवायां बताया। एक बाइक इनके पास से और दो बाइकें इन दोनों की निशानदेही पर बरामद किया। दोनों ने एक बाइक कचहरी परिसर से चोरी करने की बात कबूल की है, जबकि दो बाइक चोरी के मामले रोजा थाने में दर्ज हैं।