फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बालिका की गला घोंटकर हत्या

बालिका की गला घोंटकर हत्या

Mon, 19 Feb 2018 10:04 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बालिका की गला घोंटकर हत्या
शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रैपुरा में 12 वर्षीय बालिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार दोपहर से लापता थी। रविवार सुबह 11:30 बजे उसका शव गांव के बाहर सरसों के खेत से बरामद किया गया। एसपी केबी सिंह ने और एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच टीम के साथ गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। पिता ने गांव के ही तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोला के मझरा रैपुरा निवासी नन्हें वर्मा की 12 वर्षीय बेटी काजल शनिवार दोपहर 12 बजे घर से कुछ दूरी पर बंधे जानवरों के पास गोबर बीनने गई थी। शाम चार बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी, तब परिवार वालों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। देर रात तक उसकी तलाश करने के बाद परिवार वाले थक-हार कर घर बैठ गए। सुबह होते ही फिर से उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव से एक किलोमीटर दूर कसारी गांव को जाने वाले रास्ते के किनारे सरसों के खेत में उसका शव चाचा अमर सिंह ने देखा। मौके पर परिवार के और लोग भी पहुंच गए। उन लोगों ने देखा कि काजल का गला उसी की फ्राक में पड़ी डोरी से कसा था। काजल की हत्या की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के लोग भी मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर जलालाबाद सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बवाल होने की आशंका में कलान एसओ आशुतोष सिंह, मिर्जापुर एसओ आलोक मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी केबी सिंह, एसएसपी सुभाष चंद्र शाक्य भी डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता नन्हें ने गांव के ही कल्पराम के बेटे मदनपाल, सदनपाल, नन्हे लाल और इनके मौसेरे भाई आजाद के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed