फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास

Sun, 21 Jan 2018 06:44 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही पांच लोगों पर घर में घुसकर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने रविवार दोपहर मां और पिता के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर जनशिकायत प्रकोष्ठ में अर्जी दी। उधर, थाना पुलिस जमीन पर कब्जे का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 11 जनवरी को दिन के एक बजे वह घर में अकेली थी। उसकी मां गांव में ही एक परिवार में गई हुईं थी। पिता कांट गए थे। छोटी बहन घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहीं थी। इसी बीच गांव के पांच युवक घर में घुस आए और उसे कमरे में दबोच लिया। आरोप है कि उन लोगों ने सीने पर तमंचा रखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। युवकों के चंगुल से छूटने की कोशिश में उसके मुंह से चीख निकल गई। तभी उसके पड़ोसी आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह मां और पिता के साथ उसी दिन थाने गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोबारा तहरीर दी तो पुलिस ने उसे टरका दिया। उसने रविवार को मां और पिता के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी के नहीं मिलने पर जनशिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं थानाध्यक्ष हरीश राजपूत ने बताया कि जमीन पर क ब्जे संबंधी विवाद चल रहा है। उसी में आरोप लगा रहे हैं। हालांकि जमीन की नाप भी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed