फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जमीन पर कब्जे के विवाद में चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग

जमीन पर कब्जे के विवाद में चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग

Mon, 18 Dec 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे के विवाद में चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग
maarpeet - फोटो : amar ujala
राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने मौके से भागकर बचाई जान
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर एक पक्ष को जमीन का कब्जा दिलाने पहुंची थी टीम
पथराव व फायरिंग के दौरान सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर


शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में सोमवार शाम कुछ लोग राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों व कब्जा करने पहुंचे लोगों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गुस्साए ग्रामीणों ने कब्जा करने पहुंचे लोगों के तीन दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया। उपलों की बठिया में भी आग लगा दी गई। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
गांव मौजमपुर में खाली पड़ी जमीन पर गांव के लोगों के काफी समय से बठिया लगे हैं। इस जमीन पर शहर के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी महेशचंद्र शर्मा अपना दावा कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन ग्राम समाज की है और इस जमीन पर वे लोग काफी समय से बठिया लगाते चले आए हैं। सोमवार शाम लगभग तीन बजे महेश चंद्र शर्मा अपने कुछ लोगों व राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ जमीन खाली कराने पहुुंच गए। जब इन लोगों ने बठिया हटाने की बात की तो गांव के तमाम की महिलाएं-पुरुष आ गए और जमीन पर कब्जे का विरोध करने लगे। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर अमादा हो गए और पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बठिया में आग लगा दी और महेश चंद्र शर्मा पक्ष के लोगों की एक स्कूटी व दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में स्कूटी में आग भी लगा दी गई। ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते महेश चंद्र शर्मा के लोग व राजस्व विभाग व पुलिस टीम को मौके से भागना पड़ा। पथराव व फायरिंग की इस घटना में सात लोग घायल हो गए। मनीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली घायलों बृजकिशोर शर्मा, रोहित,रिंकू, दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


बड़े बवाल को लेकर प्रधान ने किया था आगाह
प्रधान अविनाश वर्मा ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। इसके बारे में वह 20 दिन पहले डीएम, एसडीएम को पत्र देकर अवगत करा चुके थे कि यदि जमीन पर कब्जे को लेकर जबरदस्ती की गई तो बड़ा बवाल हो सकता है और वही हुआ भी। आरोप लगाया कि कब्जा करने गए लोगों ने ग्रामीणों के बठिया में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार नामजद, 35 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट
नायब तहसीलदार संजय कुमार व लेखपाल ओमप्रकाश की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह अपर उपजिला अधिकारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पांच दिसंबर के आदेश के अनुपालन में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ हुंडालखेल मोहल्ला निवासी महेश चंद्र शर्मा की मौजमपुर स्थित गांव में गाटा संख्या 480 से कब्जा दिलवाने गए थे। गांव पहुंचने पर महेश चंद्र मौजूद मिले। ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया, तभी मौके पर मौजूद महेश चंद्र शर्मा से गांव के रामचरन, बलवीर, बहोरन, गयादीन व 30-35 लोग विवाद करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने बठिया में आग लगा दी। स्थिति बिगड़ते देख टीम महेश चंद्र को कब्जा दिलाए वापस लौट आई। बाद में पता चला कि महेश पक्ष के लोगों की दो बाइक व एक स्कूटी मौके पर छूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसडीएम, सीओ ने किया मौका मुआयना
मौजमपुर में घटना के बाद एसडीएम रामजी मिश्र व सीओ सिटी सुमित शुक्ला पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


नायब तहसीलदार और लेखपाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद व 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अशोकपाल, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed