फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ओवररेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत पर सैल्समैन ने पीटा

ओवररेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत पर सैल्समैन ने पीटा

Tue, 03 Oct 2017 06:35 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
ओवररेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत पर सैल्समैन ने पीटा
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांधी जयंती पर बंदी के बाद भी सोमवार रात गांव गंगसरा में शराब बेची जा रही थी। सेल्समैन ओवर रेट पर शराब बेच रहा था। विरोध करने पर सेल्समैन ने एक ग्राहक को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव उमरिया कल्यानपुर का एक युवक अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचा। बंदी के बाद भी दुकान खुली थी और शराब की बिक्री की जा रही थी। सेल्समैन बंदी का हवाला देते हुए शराब को ज्यादा रेट पर बेच रहा था। युवक ने ज्यादा रुपये लिए जाने पर विरोध जताया तो उसका सेल्समैन से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सेल्समैन से युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

पिटे युवक ने मामले की सूचना यूपी-100 पर दी, लेकिन काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed