फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शातिर अपराधी पंखिया अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार

शातिर अपराधी पंखिया अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
शातिर अपराधी पंखिया अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने एक दर्जन संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहे शातिर अपराधी अजूबा पंखिया को गंगा की कटरी में छापामार कर अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में बने, अधबने शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय के निर्देशन में एसएसआई रामायण सिंह ने पुलिस बल के साथ गंगा की कटरी में छापा मार कर गांव चौरा के जंगल में क्षेत्र के गांव इस्लामनगर-पंखिया नगला निवासी अयूब उर्फ आजू उर्फ अजूबा पंखिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए अपराधी अजूबा पंखिया के खिलाफ मिर्जापुर थाने के अलावा फर्रुखाबाद जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, डकैती के दौरान दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर, एनडीपीएस एक्ट व गुंडा एक्ट सहित करीब एक दर्जन अपराधों के मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed