फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने लूटी चेन

महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने लूटी चेन

Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने लूटी चेन
बाइक सवारों ने महिला की चेन लूटी
विज्ञापन

देवी प्रसाद स्कूल के पास उचक्कों ने की वारदात
पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चौक कोतवाली क्षेत्र में देवी प्रसाद स्कूल के पास बुधवार शाम बाइक सवार दो लुटेरों ने एक महिला के गले से पेंडिल पड़ी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। शोर मचने पर जब तक लोग इकठ्ठा हुए, तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया हैेे।

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की निवासी राजेश की पत्नी संध्या ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब चार बजे डॉ. विजेंद्र के यहां से घर के लिए लौट रही थीं। जब वह देवी प्रसाद स्कूल के पास से गली में अपने घर के लिए मुड़ीं, तभी सामने से एक बाइक पर दो युवक आए और गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ले गए। उसके शोर मचाने पर जब तक लोग इकठ्ठा हुए तब तक वे लोग भाग गए। पीड़िता ने बताया कि चेन में सोने का पेंडिल भी पड़ा था। पीड़िता ने मामले की तहरीर चौक कोतवाली पुलिस को दी है। संध्या ने बताया कि बाइक लाल और काले रंग की पल्सर थी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता का कहना है कि यदि सूचना के बाद भी पुलिस ने वायरलेस पर शहर पर चेकिंग के निर्देश दिए होते तो लुटेरे पकड़े जा सकते थे, लेकिन पुलिस तत्परता दिखाने के बजाय घटना के बारे में जानकारी करने में ही समय खराब करती रही। लुटेरों को आसानी से छिपने का मौका मिल गया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि लुटेरों की सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed