फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बदायूं के ठेकेदार की मदनापुर में हत्या

बदायूं के ठेकेदार की मदनापुर में हत्या

Tue, 31 Oct 2017 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के ठेकेदार की मदनापुर में हत्या
बदायूं के ठेकेदार का मदनापुर में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


बुधवाना (शाहजहांपुर)। थाना मदनापुर क्षेत्र की बरुआ पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर सोमवार शाम एक ठेकेदार का शव बाजरे के गठ्ठर के बीच दबा हुआ मिला। वह रविवार शाम पांच बजे से लापता था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिलने से उसकी जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वह घर से दो लाख रुपये लेकर निकला था जो उसके पास से नहीं मिले। उसके पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई। मृतक बदायूं का रहने वाला था।

बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव सिमरिया वेंदू निवासी 50 वर्षीय नरेश कुमार गुजरात में ईंट भट्ठों पर काम करने के लिए मजदूरों को ठेके पर ले जाता था। रविवार को वह परौर थाना क्षेत्र के गांव बोझी में बाइक से मजदूरों की तलाश में आया था। शाम पांच बजे उसे ख्यालीराम के दरवाजे पर बैठे हुए कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद वह गायब हो गया। उसके परिजनों का कहना है कि वह घर से वह दो लाख रुपये भी लेकर आया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। इसके बाद परिजनों ने यूपी 100 पर कॉल करके नरेश के लापता होने की जानकारी दी। देर रात तक उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। परौर थाने को भी नरेश के लापता होने की सूचना दे दी गई। सोमवार शाम लगभग छह बजे मदनापुर की बरुआ पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर कुछ लोगों ने बाइक खड़ी देखी लेकिन यह जानने की कोशिश नहीं की कि बाइक किसकी है। वहीं पास में एक खेत में बाजरा के गठ्ठर के पास से चरवाहा भैंस को हटाने गया तो देखा कि वहां गठ्ठर के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और फिर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब में बाइक की चाभी व मोबाइल मिल गया। मोबाइल के जरिये घर वालों को सूचना दी, तब उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के बेटे सतीश ने यहां परिजनों साथ आकर शव की शिनाख्त की। उसने पिता की हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed