फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 hours by climbing the tower scene

13 घंटे तक टॉवर पर चढ़ कर किया तमाशा

Sat, 05 Sep 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
13 hours by climbing the tower scene
दो युवक कलान कस्बे में मकरंद इंटर कॉलेज रोड के एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चढ़ गए। दोनों कुछ दिन पहले खुद पर लगाए गए गुंडा एक्ट हटाए जाने की मांग कर रहे थे। खबर लगते ही कलान पुुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उतारने का प्रयास किया लेकिन दोनों ने एसपी और डीएम के आने के बाद ही उतरने की शर्त रख दी। सीओ और एसडीएम ने भी काफी समझाया लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। फिर स्थानीय व्यापारी नेताओं नेे भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने डीएम और एसपी से बात की और फिर व्यापारी नेताओं के मार्फत मोबाइल पर दोनों को आश्वस्त कर उतरने को मनाया। इसके बाद शाम करीब छह बजे दोनों 13 घंटे बाद टावर से उतरे।
विज्ञापन

टॉवर पर चढ़ने वाले स्पेयर पार्ट्स व्यापारी 20 वर्षीय रविंद्र भारती और आढ़ती 21 वर्षीय रजत भारती पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही पिछले साल 21 अगस्त को व्यापारियों द्वारा जाम लगाए जाने के मामले में की गई थी। एक व्यापारी के साथ पुलिस के अभद्रता करने पर व्यापारियों ने जाम लगाया था। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठीचार्ज किया था तो दूसरे पक्ष से भी मोर्चा लिया गया था। घटना में तत्कालीन एसडीएम और सीओ भी घायल हुए थे। उस घटना के बाद पुलिस ने करीब 60 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया था। उसी मामले की विवेचना के दौरान 20 आरोपियों के नाम पुलिस के सामने आए। उन सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही शुरू कर दी गई। रविंद्र भारती और रजत भारती का कहना था कि वे घटना में शामिल ही नहीं थे, इसके बावजूद गुंडा एक्ट तक लगा दिया गया। इसी से वे दोनों नाराज थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed