फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of Class 8 student, who fell into an open drain while chasing a kite, recovered on the fourth day.

Delhi NCR News: पतंग लूटने के दौरान खुले नाले में गिरे आठवीं के छात्र का शव चौथे दिन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
- बेटे को खोजते पिता का वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्व जिले के सरिता विहार थाना क्षेत्र में जसोला गांव में पतंग पकड़ने की कोशिश में खुले नाले में गिरे आठवीं कक्षा के छात्र 15 वर्षीय मिथुन का शव घटना के चौथे दिन मंगलवार दोपहर को बरामद हो गया। घटना के बाद से दमकल, एनडीआरएफ टीम, बचावकर्मियों और गोताखोरों का दल ने घटना वाले दिन से ही तलाशी अभियान चलाया था। दूसरी तरफ मिथुन के पिता का हाथ में छड़ी लेकर नाले में बेटे को तलाशने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनित कुमार ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मिथुन का परिवार जसौला में रहता है। शनिवार सुबह घर के समीप उनका बेटा मिथुन साथियों के साथ पतंग पकड़ रहा था। सुबह करीब 11 बजे अचानक पतंग के पीछे भागते हुए वह खुले नाले में जा गिरा था।
विज्ञापन

बेटे की तलाश में लापरवाही बरतने का आरोप
अवधेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने यदि शुरू से बेटे की तलाश में तेजी दिखाई होती तो शनिवार को ही बच्चा मिल जाता। तीन दिन बाद शव मिला है। मंगलवार को जेसीबी 20 मिनट चलाई गई और बेटे का शव मिल गया। यदि शनिवार को ही जेसीबी बुलाकर कार्रवाई की होती तो हमें चार दिन परेशान नहीं होना पड़ता। नाले का समाधान होना चाहिए जिससे किसी गरीब का बच्चा इसमें न गिरे। हमारे बच्चे का शव तो मिल गया मगर काफी ऐसे परिवार भी हैं जिनके अपनों के शव कभी मिले ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed