{"_id":"5cd0549cbdec22076759e195","slug":"121557157020-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिसर्स कॉलोनी में बीएसए के घर घुसे चोर, पिस्टल समेत नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आफिसर्स कॉलोनी में बीएसए के घर घुसे चोर, पिस्टल समेत नकदी उड़ाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेखौफ चोरों ने रविवार रात ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित बीएसए राकेश कुमार के आवास में हाथ साफ कर दिया। एक पिस्टल, एलईडी और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दिलचस्प बात यह है कि पास में ही एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ सदर के आवास भी हैं। इसके बावजूद चोर ताले तोड़कर आवास में घुसकर वारदात को अंजाम दे गए। सूचना मिलने पर रात में ही डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने मौके पर पहुंचे।
बीएसए राकेश कुमार रविवार को विभागीय काम से इलाहाबाद गए थे। ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धारा था। रात करीब नौ बजे आवास में ताला डालकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कहीं चला गया। इसी दौरान चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। बीएसए का लाइसेंसी पिस्टल, 20 हजार रुपये नकदी और एक एलईडी चुरा ले गए। रात करीब 10 बजे धारा लौटा तो उसने ताले टूटे देखे। आवास के अंदर गया तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने कॉल करके बीएसए को सूचना दी। बीएसए ने इस बारे में डीएम अमृत त्रिपाठी को बताया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। रात में ही डीएम, एसपी के साथ सीओ सिटी महेंद्रपाल सिंह, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह बीएसए इलाहाबाद से लौटे। सदर बाजार पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ महेंद्रपाल सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें वर्क आउट में जुटी हुई हैं।
चोरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के साथ चार टीमें लगाई हैं। पड़ताल कहां तक पहुंची है इस बारे में अभी ज्यादा नहीं बताया जा सकता। शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी