फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच मेगा ब्लॉक की मार

ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच मेगा ब्लॉक की मार

Fri, 19 Apr 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच मेगा ब्लॉक की मार
शाहजहांपुर/रोजा। ट्रेनों का निरस्तीकरण झेल रहे यात्रियों को बृहस्पतिवार को पांच घंटे के मेगा ब्लॉक का सामना करना पड़ा। पहले से ही अप-डाउन करीब दो दर्जन ट्रेनें 30 अप्रैल तक रद्द चल रही हैं। शेष बची ट्रेनों की रफ्तार को मेगा ब्लॉक ने थाम दिया। इससे यात्री हलकान रहे। रोडवेज पर और भी दबाव बढ़ गया है। बसें कम होने से रोडवेज बस सेवा की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। 45 बसों को पहले ही चुनाव आयोग अधिग्रहीत कर चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के यात्रियों को हो रही है। ब्लॉक के चलते शाहजहांपुर-सीतापुर-गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

रेल ट्रैक मेंटीनेंस के चलते अप लाइन पर बृहस्पतिवार को काकोरी से नजीबाबाद जंक्शन तक अलग-अलग समय पर मेगा ब्लॉक लिया गया। रोजा-शाहजहांपुर सेक्शन में सुबह 11:30 से 4:30 तक मेगा ब्लॉक लेकर मेंटिनेंस के काम किए गए। इससे लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। वाराणसी, लखनऊ, राय बरेली रेल सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते पंजाब मेल, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस, जनसेवा, जनसाधारण एक्सप्रेस, मुगलसराय, अवध-असम एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनों को 30 अप्रैल तक के लिए रद्द किया जा चुका है। अप-डाउन लाइन पर इस समय गिनी-चुनी ट्रेनें ही बची हैं। मेगा ब्लॉक ने इन ट्रेनों की रफ्तार को भी थाम दिया। जननायक एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे देरी से शाम 4:30 बजे शाहजहांपुर पहुंची। इसको रास्ते में मैगलगंज और जंग बहादुरगंज में खड़ा रहना पड़ा। सियालदह, किसान, बेगमपुरा एक्सप्रेस भी ब्लॉक की वजह से प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे रुकी सत्याग्रह
रोजा (शाहजहांपुर)। सीतापुर ब्रांच लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से ट्रेक पर करीब तीन घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटा 20 मिनट की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस के शाहजहांपुर आने का समय रात में 1:30 बजे है। बुधवार रात ट्रेन सीतापुर से चलने के बाद शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। इसके आगे चल रही एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। बाद में रोजा से इंजन मंगाकर लाइन क्लियर किया गया। इस दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे रास्ते में खड़ी रही। ट्रेन बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:30 बजे शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मूतवी की पेंट्रीकार में मिलीं लावारिस बोरियां
शाहजहांपुर। डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में लावारिस बोरियां मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पेंट्रीकार में बोरियां रखी होने की सूचना गार्ड ने पावर केबिन को दी थी। दोपहर करीब 2:45 बजे ट्रेन यहां पहुंची। आरपीएफ ने बोरियों को कब्जे में ले लिया है। इन बोरियों में व्हीकल पार्टस हैं। बोरियां किसकी हैं यह अभी मालूम नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि व्हीकल पार्टस टैक्स चोरी कर लाए जा रहे थे।

चार दिन में 30 हजार टिकट कम बिके
शाहजहांपुर। ट्रेनों के निरस्तीकरण से रेलवे की आमदनी पर भी असर हो रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो चार दिन में 30 हजार से ज्यादा जनरल टिकट की कम बिक्री हुई है। शाहजहांपुर स्टेशन से रोज करीब 10 हजार रिजर्वेशन और टिकट बुकिंग होते हैं। फिलहाल लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों ने रिजर्वेशन से हाथ खींच लिया है। जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले भी ट्रेनों के स्थान पर दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।

अब एक मई के बाद लौटेगी रौनक
शाहजहांपुर। ट्रेनों के निरस्तीकरण और बार-बार मेगा ब्लॉक की वजह से रेलवे स्टेशन की रौनक भी जाती रही है। रेलवे ने निरस्त ट्रेनों को एक मई से चालू करने की बात कही है। अगर ट्रेनें एक मई से चालू होती हैं जो स्टेशन पर एक बार फिर से रौनक दिखने लगेगी। जिस स्टेशन पर रोज करीब 10 हजार यात्री जुटते थे, ट्रेनें निरस्त होने से अब इनकी संख्या नाम मात्र की रह गई है।


रेल मंडल में ट्रैक मेंटिनेंस के ज्यादातर काम पूरे कर लिए गए हैं। कुछ छिटपुट काम बाकी हैं। रद्द ट्रेनों को 30 अप्रैल, एक और दो मई से चालू कर दिया जाएगा। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल पूरी तरह से आधुनिक होगी तब सफर और भी सुविधाजनक हो जाएगा। शुक्रवार को छिटपुट काम निपटाए जाएंगे।
प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर- मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed