Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Father and son beat up a customer following a dispute at a chaat stall, resulting in two fractures in his arm.

Una News: चाट भंडार में विवाद के बाद पिता-पुत्र ने ग्राहक को पीटा, हाथ में हुए दो फ्रैक्चर

Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Father and son beat up a customer following a dispute at a chaat stall, resulting in two fractures in his arm.
ऊना। शहर के महादेवी चाट भंडार में खाने के दौरान टेबल पर गंदगी और प्लेट में सामान परोसने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दुकान संचालक और उसके पिता ने ग्राहक के साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ में दो गंभीर फ्रैक्चर हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उस पर किसी वस्तु से पीछे से वार किया गया। मामले में पुलिस थाना सदर ऊना ने पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुरी मोहल्ला वार्ड नंबर सात निवासी विनीत पुरी 28 अक्तूबर को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी पत्नी और एक साल की बेटी के साथ बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे। इसके बाद वह परिवार सहित महादेवी चाट भंडार में खाने के लिए गए। उन्होंने समोसा, भल्ला पापड़ी और हॉट डॉग का ऑर्डर दिया। शिकायत के मुताबिक जब वह खाने के लिए टेबल पर बैठे तो वह गंदा था। इस पर दुकान में मौजूद चंद्र ने कपड़े से टेबल साफ किया और उसी पर हॉट डॉग रख दिया। विनीत ने हॉट डॉग प्लेट में देने को कहा तो आरोप है कि चंद्र ने प्लेट देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विनीत अपनी पत्नी और बेटी के साथ दुकान से बाहर निकलने लगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसी दौरान चंद्र ने पीछे से किसी वस्तु से उसकी पीठ पर वार किया। पत्नी और बेटी को बचाने के लिए उसने पहले उन्हें अपने से दूर किया। आरोप है कि चंद्र और उसके पिता पवन ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने उसकी पत्नी और बेटी को सामने वाली दुकान में बैठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता के अनुसार उस समय चंद्र और उसके पिता ने पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के सामने माफी मांग ली। हाथ में चोट होने के बावजूद उसे शुरुआत में गंभीर चोट का अंदाजा नहीं था, इसलिए उसने कार्रवाई से मना कर दिया था। घर पहुंचने के बाद हाथ में दर्द बढ़ने पर वह निजी अस्पताल गया, जहां जांच में हाथ में दो फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विनीत पुरी का मेडिकल करवाया है। एक्सरे और रेडियोलॉजिस्ट की राय के बाद चिकित्सक ने चोट को गंभीर (ग्रिवियस) करार दिया। इसके आधार पर पुलिस ने 30 अक्तूबर को चंद्र और पवन निवासी वार्ड-7 ऊना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed