Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Accused of raping his minor daughter, father arrested

Kullu News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी बाप गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping his minor daughter, father arrested
कुल्लू। एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने और धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 30 अक्तूबर को लिखित शिकायत दी कि 25 अक्तूबर को पति की ओर से शारीरिक उत्पीड़न किए जाने के कारण उसे तेगूबेहड़ अस्पताल में भर्ती किया किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अपनी मां के पास रह रही थी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार 30 अक्तूबर को सुबह उसका पति दोनों बेटियों को स्कूल खुलने के चलते अपने क्वार्टर ले गया था। दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच दोनों बेटियां अपनी नानी के क्वार्टर पहुंचीं।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल परीक्षण करवाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने कहाकि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed