फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरा, लाभार्थी पुत्र पांच मजदूर घायल

निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरा, लाभार्थी पुत्र पांच मजदूर घायल

Tue, 12 Mar 2019 12:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरा, लाभार्थी पुत्र पांच मजदूर घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अफगानान में सोमवार शाम प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास का निर्माणाधीन भवन का लिंटर अचानक ढह गया। इस घटना में लाभार्थी के पुत्र समेत पांच मजदूर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोर सिंह की पत्नी मैना देवी के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। सोमवार को कमरे का लिंटर पड़ रहा था, लेवर के अलावा मैना देवी का लड़का प्रदीप वहीं पर मौजूद था। बताते है कि लिंटर के लिए बनाए गए झूले में गाटर कम लगाए गए थे। इस कारण सीमेंट,गिट्टी (मसाले) व सरिया का लोड बढ़ने पर लिंटर का मलबा सरिया सहित भरभराकर गिर गया और सभी लोग उसी के साथ नीचे आकर गिरे, इसी बीच मौका पाकर राजमिस्त्री फरार हो गया। इस घटना में प्रदीप के अलावा गांव के ही मजदूर अमित, सत्यम, आलोक व सुभाष घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेे सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


लिंटर पड़ने से पहले उसने मिस्त्री से कहा था कि उसने झूला बनाया है, लेकिन उसमे बेड़ा गाटर एक भी नहीं डाला गया था। इससे झूला कमजोर रह गया। इस बात पर मिस्त्री ने उसे झिड़क दिया और कहा कि वह कोई पहला लिंटर नहीं डाल रहा है और इसके बाद उसने काम शुरू कर दिया। मिस्त्री आधे लिंटर का काम पूरा भी नहीं कर पाया था कि वजन के चलते एक गाटर लपक गया और पूरा लिंटर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमवीर, (प्रदीप का बड़ा भाई)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed