फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से छात्र की दर्दनाक मौत

हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से छात्र की दर्दनाक मौत

Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से छात्र की दर्दनाक मौत
फोटो-27,मृतक विजय का फाइल फोटो-
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन में छू गई सरिया, छात्र की मौत
घर के बाहर नल सही करते समय एचटी लाइन से हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर) हैंडपंप की सरिया निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू जाने पर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र की ग्राम सभा चौढ़ेरा के मजरा परमाली निवासी सोनपाल के बेटे अजय और विजय घर के बाहर खड़ंजे पर लगे नल को सही कर रहे थे। दोनों ने नल से सरिया निकाली तो वह ऊपर हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट लगने पर झटके से अजय दूर जा गिरा, लेकिन विजय के पेट से सरिया सटी होने के कारण वह पेट में ही चिपक कर रह गई। विजय छटपटाते हुए सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। आननफानन में जेई के सेलफोन पर कॉल करके लाइन बंद कराई, तब विजय के शव को उठाया गया। विजय कक्षा 12 का छात्र था। घटना के बाद से मां सोमवती बार-बार बेहोश हो रही थी।
करंट से युवक की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव गुर्रा भमौली निवासी 25 वर्षीय कमलाकांत दीक्षित को मकान में करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। उनके मासूम बेटे को मकान में बने पिलर के पास करंट का झटका लगा तो उन्होंने करंट देखने के लिए पिलर पर हाथ लगा दिया। इससे वह चिपक गए और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

करंट लगने से भैंसा मरा, पशु स्वामी झुलसा
पुवायां। गांव अगौना खुर्द निवासी सुरेशचंद्र सोमवार को अपना भैंसा लेकर गांव में कहीं जा रहे थे, अचानक उनके ऊपर बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा, जिससे करंट लग जाने से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई और सुरेशचंद्र झुलस गए। उनका निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। सुरेशचंद्र ने बिजली विभाग से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed