फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अधेड़ महिला को जमकर पीटा, किया दुष्कर्म

अधेड़ महिला को जमकर पीटा, किया दुष्कर्म

Tue, 17 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ महिला को जमकर पीटा, किया दुष्कर्म
फोटो-30,31
विज्ञापन

अधेड़ महिला को जमकर पीटा, किया दुष्कर्म
गन्ने में बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र पड़ी मिली पीड़िता
आरोपी को महिला के घर वालों ने जमकर पीटा, बांधकर डाला
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)। मंगलवार दोपहर शौच को गई अधेड़ महिला से गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला को जमकर पीटा गया जिससे वह बेहोश हो गई। जानकारी होने पर लोगों ने आरोपी को उसके ही घर में जमकर पीटने के साथ ही बांधकर डाल दिया। बाद में पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक महिला मंगलवार दोपहर दो बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के 20 वर्षीय अनिल ने उसे गलत नीयत से दबोच लिया। युवक ने महिला को जान से मार देने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा और कपड़े उतारने लगा तो महिला युवक से लड़ पड़ी। इस पर युवक ने महिला को गन्ने से जमकर पीटा और महिला के घायल हो जाने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला बेहोश हो गई तो आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

महिला के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग तलाश करने निकले तो महिला गन्ने के खेत में निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली। परिवार के लोग महिला को उठाकर लाए और होश में लाकर जानकारी की तो महिला ने पूरा वाकया बताया। इस पर आक्रोशित महिला के परिवार के लोग आरोपी के घर जा धमके और आरोपी को पकड़कर जमकर पीटने के बाद बांध दिया। इसके बाद आरोपी को घर से बाहर लाकर भी जमकर पीटा गया। यूपी-100 पर कॉल की गई, लेकिन फोन नहीं लगने पर महिला का भतीजा कोतवाली आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला से रेप और आरोपी के बंधक होने की जानकारी से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस आनन फानन में गांव पहुंची और आरोपी को मुक्त कराकर कोतवाली भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला से पूछताछ की। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसआई विनोद यादव ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आरोपी के घर वाले होते हो सकती थी बड़ी घटना
पुवायां। महिला के परिवार के लोगों ने तमाम लोगों के साथ मिलकर जिस समय आरोपी को उसके घर में पकड़कर पीटा उस समय यदि आरोपी के परिवार के लोग मौके पर होते तो बड़ी घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।
बतातें चलें कि आरोपी का बड़ा भाई गांव बखत्यारपुर के पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह की हत्या के मामले में जेल में है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए थे। आरोपी को पीटे जाने के दौरान पूरा गांव तमाशबीन बना रहा, लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी।

00
आरोपी पर हो चुका है फालिज का अटैक
0 बोला- रेप नहीं केवल मारपीट की
पुवायां। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व महिला के पति ने उसके पिता के फावड़ा मार दिया था और दो दिन पूर्व महिला ने उससे भी गाली गलौज की थी। इससे वह महिला से खुन्नस मानता था और मंगलवार दोपहर महिला शौच को गई तो वह खेत में पहुंच गया और महिला की पिटाई कर दी। महिला गन्ने के खेत में भागी तो उसने पीछा भी किया, लेकिन खेत में महिला कपड़े उतारने लगी तो वह भाग खड़ा हुआ। आरोपी ने बताया कि उसे फालिज का अटैक पड़ चुका है, जिस कारण वह एक हाथ और एक पांव से काफी कमजोर है। उस पर रेप का आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed