फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन युवक को गोली मारी, तीन लोग नामजद

रंजिशन युवक को गोली मारी, तीन लोग नामजद

Mon, 29 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक को गोली मारी, तीन लोग नामजद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर गढ़िया में शनिवार रात जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में हमलावरों ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर के गांव जैतपुर गढ़िया निवासी 32 वर्षीय नन्हे का गांव के ही नवाब से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे नन्हे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि नवाब, कल्लू और टिंकू ने उस पर फायरिंग कर दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से नन्हें जख्मी हो गया। नन्हें पक्ष का कहना है कि इससे पहले 2013 में नवाब के भाई धनीराम ने नन्हें के पिता को गोली मारी थी। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष फैसले का दबाव बना रहा था। घायल नन्हें की तहरीर पर पुलिस ने नवाब, टिंकू और कल्लू के खिलाफ कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, छर्रा नन्हे के दाहिने हाथ में कोहनी के नीचे लगा होने की वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है। एसओ आलोक मिश्रा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed