फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एटीएम और आधार नंबर पूछकर खाते से उड़ा दी 13 हजार की रकम

एटीएम और आधार नंबर पूछकर खाते से उड़ा दी 13 हजार की रकम

Mon, 13 Nov 2017 05:22 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
एटीएम और आधार नंबर पूछकर खाते से उड़ा दी 13 हजार की रकम
पुवायां (शाहजहांपुर)। ठगों ने एक छात्रा से उसके बैंक अकाउंट की डिटेल, एटीएम और आधार नंबर पूछकर खाते से 13,440 रुपये निकाल लिए। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और ठगों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव इटौली निवासी रामसरन की पुत्री पुवायां के एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। रविवार को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका खाता सत्यापित करना है। खाता सत्यापित नहीं कराया तो खाते को बंद कर दिया जाएगा। छात्रा ने फोन काट दिया। इस पर ठग ने कई बार फोन कर खाता बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद अनामिका ने ठग के पूछने के अनुसार एटीएम कार्ड, आधार नंबर आदि बता दिया। सोमवार को छात्रा ने पिता को जानकारी दी तो वह समझ गए कि पुत्री के साथ ठगी हो गई है। खाता चेक कराने पर पता चला कि ठगों ने चार बार में उसके खाते से 13,440 रुपये निकाल लिए हैं। इसके बाद अनामिका ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कहते हुए बगैर रिपोर्ट दर्ज किए उन्हें टहला दिया। ठग के मोबाइल नंबर से बात भी हो रही है, लेकिन वह अपना पता आदि नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed