{"_id":"5a05a0184f1c1b69678ba8d8","slug":"121510318104-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
शाहजहांपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ रोजा। थाना रोजा क्षेत्र के गांव पड़रा सिकंदरपुर में ब्याही लखीमपुर खीरी की 28 वर्षीय किरन देवी की बृहस्पतिवार रात ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। म़ृतका के मायकेवालों ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गोकन पिपरी निवासी बहोरन व उनकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि उन लोगों ने बेटी किरन की शादी चार साल पहले थाना रोजा क्षेत्र के गांव पड़रा सिंक दरपुर निवासी बबलू के साथ की थी। शादी में हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित दंपति ने बताया कि उसके पास दो बीघा खेत है। दामाद उसी खेत का अपने नाम बैनामा कराने का दबाव बना रहा था, जबकि उनके खुद दो बेटे हैं, फिर भी दामाद को अभी कुछ दिन पहले खेत पटका पर लेने के लिए 25 हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी वह दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रामदेवी ने बताया कि उसे रात एक बजे सूचना मिली। बेटी को देखने पहुंचे तो उसका शव चारपाई पड़ा था। नाक से खून रिस रहा था। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के एक साल की एक बेटी अमृता और छह माह का एक बेटा अमृत है। दोनों बच्चों को बबलू अपने साथ लेकर कहीं चला गया है। ससुराल के सभी लोग फरार हैं।