{"_id":"5c8a542ebdec2214107d01f6","slug":"11552569390-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे सिविल बार एसोसिएशन के वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़ताल पर रहे सिविल बार एसोसिएशन के वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पास करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यालय अहलमद फौजदारी पुराने स्थान पर रखे जाने, एसडीएम के तीन दिन पुराने कार्यालय में बैठने और रजिस्ट्री कार्यालय हटवाकर अधिवक्ता भवन खाली कराने की मांग रखी गई।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि उक्त मांगों के संदर्भ में पहले भी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं और धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है, लेकिन अधिकारी मांगे पूरी करने का वायदा करने के बाद मुकर जाते हैं। इस कारण बृहस्पतिवार से पुराने एसडीएम कार्यालय के सामने वकीलों का क्रमिक अनशन मांगे नहीं माने जाने तक चलता रहेगा। बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे। इस दौरान अध्यक्ष बलवीर सिंह, महामंत्री मनोज शुक्ला, ओमपाल सिंह यादव, कृष्णानंद सिंह राठौर, अनूप कंचन, बलवीर सिंह, रामरेश, सुखदेव खिंडा, सुरेंद्र कुमार सहित तमाम वकील मौजूद रहे।