फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोडवेज और निजी बस में टक्कर, सात लोग घायल

रोडवेज और निजी बस में टक्कर, सात लोग घायल

Tue, 05 Feb 2019 04:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज और निजी बस में टक्कर, सात लोग घायल
खुटार। बरेली से पलिया जा रही रुहेलखंड डिपो की बस में पलिया की ओर से आ रही निजी बस के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस के चालक, परिचालक सहित सात लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बरेली से पलिया जा रही रुहेलखंड डिपो की बस को खुटार मैलानी मार्ग पर गांव नरौठा देवीदास में पलिया से दिल्ली जा रही एक निजी बस के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस का चालक बरेली निवासी सूरजपाल, परिचालक बरेली के मोहल्ला कालीबाड़ी निवासी चरण सिंह, रोडवेज में बैठे पीलीभीत के गांव झकरा निवासी श्रीकृष्ण घायल हो गए। निजी बस में सवार स्टेशन रोड मैलानी के राजू, भीरा चौराहे के अंकित कुमार, थाना पलिया के बड़ागांव निवासी परमजीत सिंह की पत्नी जसवीर कौर, मोहित कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद निजी बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला। घायलों का मैलानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोडवेज बस के चालक और परिचालक को खुटार के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में भी दुर्घटनाग्रस्त होते बची निजी बस
खुटार। पलिया से दिल्ली जा रही निजी बस में सवार यात्री राजू, अंकित, परमजीत आदि ने बताया कि निजी बस का चालक रास्ते में झपकी लेता रहा। एक जगह बस आगे चल रहे वाहन से टकराने से बची। उन लोगों के शोर मचाने पर बस के चालक और परिचालक ने उन लोगों को डांट दिया और चुप रहकर बैठने को कह दिया। आखिरकार गांव नरौठा में हादसा हो ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed