फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत

दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत

Tue, 04 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत
दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत
विज्ञापन

मृतका के पिता ने दहेज हत्या की दर्ज कराई रिपोर्ट
पति पर लगाया दहेज में बाइक मांगने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। क्षेत्र के गांव मानपुर चचरी में सोमवार देर शाम आपस में विवाद होने पर पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसके पति को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव असौआ निवासी रामपाल ने बताया कि उसने 22 वर्षीय बेटी नन्हीं देवी की शादी 24 अप्रैल 2018 को मानपुर चचरी निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। आरोप लगाया कि सुनील दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं था और दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करता रहता था। तीन दिन पहले असौआ से विदा कराकर ले गया था। सोमवार रात 8:30 बजे उसे सूचना मिली की बेटी की हत्या कर दी गई। वह मानपुर चचरी पहुंचा तो उसकी बेटी मृत अवस्था में थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की पिटाई के बाद जहर देकर हत्या की गई है। वहीं मृतका के देवर मनोज कुमार ने बताया कि आपस में किसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। इसी बात पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई। पति को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति के जहर खाने के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed