फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक घायल

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक घायल

Tue, 17 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक घायल
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक घायल
विज्ञापन

गाय से टकराकर पलटी बाइक,पीछे से आ गया ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। गाय से टकराने के बाद रोड पर गिरी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों का एक साथी गंभीर घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक और घायल हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
गांव चिकटिहा निवासी ओमप्रकाश का 19 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार और बच्चूलाल का 25 वर्षीय पुत्र ओमकार गांव के ही राघवेंद्र के साथ मंगलवार को बाइक से किसी काम से बंडा आए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे बंडा से वापस घर जाते समय उनकी बाइक रोड पर खड़ी गाय से टकरा कर पलट गई और इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने रोड पर गिरे अनीस और ओमकार को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राघवेंद्र घायल हो गया। आसपास के लोगों ने यूपी-100 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और राघवेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना पर दोनों के परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक ओमकार अपने पीछे पत्नी मानसी और तीन बच्चे छोड़ गया है। अनीस अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रुकी यूपी-100 की गाड़ी
बंडा। हादसे में दो युवकों की मौत के कुछ ही देर बाद यूपी-100 का वाहन मौके पर पहुंचा। लोगों ने वाहन चालक को हाथ देकर रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे चला गया। काफी देर बाद गाड़ी वापस घटना स्थल पर वापस लौटी। लोगों का कहना था यदि पुलिस की गाड़ी तुरंत रुक जाती तो ट्रक का पीछा कर पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed