फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घरेलू कलह में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

घरेलू कलह में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
फंदे से लटक गई एयर होस्टेस - फोटो : Amar Ujala
खुदागंज (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नयागंज निवासी किराना व्यापारी प्रभुदयाल की 18 वर्षीय बेटी मधु सागर ने शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह धोती के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रही थी। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कस्बे में थाने के पीछे मोहल्ला नयागंज निवासी मधु सागर चार बहनों और दो भाइयों में पांचवें नंबर की थी। बड़ी बहनों शीला और पूजा की शादी हो चुकी है। मधु और उससे छोटी वंदना और भाइयों में देवेंद्र अविवाहित हैं, जबकि बड़े भाई संजीव भी शादीशुदा है। उसके पिता और भाई किराने की दुकान चलाते हैं। बताते हैं कि परिवार में किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार रात भी परिवार में आपस में झगड़ा हुआ था। इसी से मधु गुमसुम थी। रात में वह उदास ही कमरे में सो गई। सुबह लगभग चार बजे सोकर उठी और दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर दोबारा कमरे में चली गई। परिवार के अन्य लोग और घरेलू काम के साथ ही चाय आदि बनाने में लग गए। सुबह लगभग 5:30 बजे उसे चाय पीने के लिए कमरे में उठाने के लिए परिजन बढ़े तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे आवाज दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को शक हो गया। जानकारी मिलने पर मोहल्लेवाले भी आ गए। फिर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकर रहा था और गले में धोती से फांसी का फंदा कसा था। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना था कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घरेलू कलह में आत्महत्या की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed