फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विधवा से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

विधवा से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 06 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
विधवा से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। खेत से शौच करके लौट रही विधवा से दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। एक आरोपी ददरौल की पूर्व ब्लाक प्रमुख का पति बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा बुधवार सुबह शौच करके खेत से वापस रलौट रही थी। तभी रास्ते में ही उसे चांदापुर गांव निवासी ददरौल के पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति मुकेश वर्मा और रामगोपाल ने पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और तमंचे के बल पर उससे दोनों लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे शाम को थाने लेकर पहुंचे, जहां पीड़िता ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। मामला राजनैतिक व्यक्ति से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पहले उसे टरकाने की कोशिश की, लेकिन मामला तूल पकड़ते देख शाम को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी थाना इंचार्ज राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed