फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लैपटॉप की जगह निकला खिलौना

लैपटॉप की जगह निकला खिलौना

Wed, 05 Jul 2017 07:11 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप की जगह निकला खिलौना
पुवायां (शाहजहांपुर)। टीवी पर विज्ञापन देखकर सात हजार रुपये में मंगाया गया लैपटॉप बच्चों के खेलने वाला खिलौना निकला। शिकायत पर कंपनी वालों ने लैपटॉप वापस मंगवा लिया, लेकिन अब न तो रुपये वापस किए जा रहे हैं और न लैपटॉप मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पुवायां निवासी शिवकुमार ने बताया कि टीवी पर उन्होंने एक विज्ञापन देखा जिसमें सात हजार रुपये में लैपटॉप बिक्री की बात की गई थी। उन्होंने अपने पुत्र की पढ़ाई की मदद के लिए संबंधित नंबर पर लैपटॉप बुक करने की बात की तो बताया गया कि एक इंटरनेट साइट पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी और नेट बैंकिग, क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से एडवांस राशि भेजनी होगी तभी लैपटॉप मिल सकेगा।
विज्ञापन

शिवकुमार ने 15 जून को एक साइबर कैफे के माध्यम से नेट बैंकिग से सात हजार रुपये का भुगतान करा दिया। 25 जून को डाक से लैपटॉप मिलने पर जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें बच्चों के खेलने वाला लैपटॉप रखा मिला। उन्होंने लैपटॉप की बुकिंग वाले नंबर पर कॉल की तो कहा गया कि खिलौना लैपटॉप धोखे से उनके पास पहुंच गया है। एक पता नोट कराने के बाद लैपटॉप वापस करने और जल्द ही दूसरा लैपटॉप भेजने का आश्वासन दिया गया। शिवकुमार ने बताए गए पते पर लैपटॉप वापस कर दिया। अब उसका मोबाइल रिसीव नहीं किया जा रहा है और दूसरा लैपटॉप भी नहीं मिला है। शिवकुमार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed