फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB jawans gave new life to a youth injured in a road accident

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी जवानों ने सड़क हादसे में घायल युवक को दिया नया जीवन

Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
SSB jawans gave new life to a youth injured in a road accident
घायाल को प्राथमिक उपचार देते एसएसबी जवान: स्रोत: एसएसबी
लखीमपुर खीरी। 70वीं वाहिनी एसएसबी की मेडिकल टीम ने भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार देकर नया जीवन देने का काम किया। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वाहिनी मुख्यालय के गेट नंबर-1 से लगभग 50 मीटर दूर एक युवक पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में ग्राम डाकी थाना फूलबेहड़ निवासी मंगल पुत्र गया प्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी और रक्तस्राव होने लगा। वह बेहोश हो गया। सूचना पर एसएसबी की मेडिकल टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया। बहता खून रोका और उसकी सांसों को संबल दिया।
विज्ञापन

एसएसबी ने गोल्डन ऑवर में एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लखीमपुर पहुंचाया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों ने एसएसबी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed