{"_id":"6a932fff2ed99cab3506e18a","slug":"accused-arrested-for-snatching-earrings-from-elderly-woman-sambhal-news-c-204-1-chn1001-132224-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वृद्ध महिला से कुंडल छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वृद्ध महिला से कुंडल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जीआरपी ने एक वृद्ध महिला से कुंडल छीनने वाले झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के दोनों कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल बासित मलिक ने बताया कि गणेश कॉलोनी निवासी मोहित वार्ष्णेय ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक युवक उनकी वृद्ध मां से सोने के कुंडल झपटकर भाग गया था। इस घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन का पता चला। इसके बाद घेराबंदी करके आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। अरविंद कुमार बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेंटाखेड़ा का रहने वाला है।
आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से छीने गए सोने के कुंडल बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरविंद कुमार पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी बरेली जंक्शन पर भी उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।