फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निगोही रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में फौजी की मौत

निगोही रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में फौजी की मौत

Sat, 13 Apr 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
निगोही रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में फौजी की मौत
शाहजहांपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात निगोही रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में सेना के जवान की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव का अंतिम संस्कार शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाने के गांव उखली निवासी 37 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र ओमकार सेना में जवान थे। उनकी तैनाती शाहजहांपुर सेना मुख्यालय में ही थी। इंद्रजीत सिंह बृहस्पतिवार रात बाइक से किसी काम से निकले थे। निगोही रोड पर दीप डेयरी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में इंद्रजीत गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बारे में सेना मुख्यालय को जानकारी दी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर इंद्रजीत के परिवार वाले भी पहुंच गए। पत्नी अनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे में जवान की मौत के बाद सेना मुख्यालय ने भी अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है। अशफाक नगर चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण में जानकारी सेना मुख्यालय को दे दी गई है। दोनों बाइक कब्जे में हैं। ज्यादा कुछ विवेचना के बाद ही कहा जा सकता है। इंद्रजीत के भाई सतेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed