फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर मारपीट करने में छह पर रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर मारपीट करने में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Mar 2019 11:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने में छह पर रिपोर्ट दर्ज
खुटार (शाहजहांपुर)। घर में घुसकर मारपीट करने और सरिया आदि उठा ले जाने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नवदिया मनकंठ निवासी श्रीमोहन की पत्नी विनीता देवी ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च को वह घर पर नहीं थी। उसके घर का लिंटर खुल रहा था। उसकी पुत्री घर के अंदर खाना बना रही थी। इस बीच गांव के जयशंकर, महेंद्र, देववती, लड़ैते, लालजीत, कुंभे उसके घर घुस आए और पुत्री से गाली गलौज करने लगे। उक्त ने उसके मकान का छज्जा ढहा दिया। विरोध करने पर पुत्री को लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान घर पर पथराव भी किया गया।

शोर मचाने पर गांव के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। आरोपी लकड़ी की तीन बल्ली और सरिया भी उठा ले गए हैं। वह वापस आई तो उसे मामले की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed