फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आटा चक्की कारखाना में चोरी, रिपोर्ट दर्ज.....

आटा चक्की कारखाना में चोरी, रिपोर्ट दर्ज.....

Mon, 31 Dec 2018 05:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
आटा चक्की कारखाना में चोरी, रिपोर्ट दर्ज.....
आटा चक्की कारखाना में चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


शाहजहांपुर। आटा चक्की कारखाना में चोरी के मामले में पुलिस ने कारखाना मालिक की तहरीर पर नौकर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थाना सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला शांतिपुरम कॉलोनी निवासी विकास गुप्ता ने सदर पुलिस को बताया कि उसकी आटा चक्की कारखाना पर निगोही के गांव निबाड़ी निवासी अर्जुन काम करता था। आरोप लगाया कि 24 दिसंबर की रात को अर्जुन ने एक लाख रुपये की नकदी, 12 कट्टे गेहूं, तीन कट्टे सरसों चोरी कर लिए। अगले दिन उसे जानकारी हुई तो वह अर्जुन के घर गया, लेकिन अर्जुन नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपनी कॉलोनी में अर्जुन के गायब होने की चर्चा की तो पड़ोसी अनिल व अजय अर्जुन का पक्ष लेकर उससे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसे आशंका है कि चोरी की घटना में अनिल व अजय भी संलिप्त हैं। पीड़ित ने शनिवार देर शाम मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed